जनपद में फ्रिज, टीवी, एसी और वाशिंग मशीन जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार अलग-अलग कंपनियों और मॉडलों में 300 से लेकर 3000 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित होने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है। प्लास्टिक, रेजिन, पॉलिमर और माइक्रोचिप जैसे जरूरी सामान महंगे हो गए हैं।
पिछले कुछ दिनों में फ्रिज और टीवी के कई मॉडलों की कीमतों में 500 से 1500 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों से आने वाले नए स्टॉक में दाम और बढ़ने की संभावना है। - रोशन लाल, व्यापारी, सिराथू
एसी और वाशिंग मशीन जैसे बड़े उपकरणों में 1000 से 3000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि दाम बढ़ने के बाद भी खरीदारी में कोई कमी नहीं है। - प्रशांत सोनी, व्यापारी, मंझनपुर
अगर अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। - शुभम कुमार, व्यापारी, सिराथू
रोशन लाल, व्यापारी
रोशन लाल, व्यापारी
रोशन लाल, व्यापारी