अधिशाषी अभियंता कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: स्वयं
मंझनपुर। प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया।
शनिवार को मुख्यालय सहित पश्चिमशरीरा, सिराथू, सैनी, चायल, भरवारी, सरायअकिल उपकेंद्रों में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों समेत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के दस्तावेज को अभी तक विद्युत नियामक आयोग ने मंजूर नहीं कराया गया है।
इसके बावजूद पॉवर कारपोरेशन और शासन में बैठे उच्च अधिकारियों ने निजीकरण को विशेष लाभ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का विज्ञापन छपवा दिया। इसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर आदर्श कुमार केसरवानी, चंद्रिका मौर्य, अमर सिंह, इंद्रेश बहादुर, गौरव श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।