फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 1.30 करोड़ से गुवारा तैयबपुर में बनेगा सीएम कंपोजिट विद्यालय

Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गुवारा में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय  का भूमि पूजन करती जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर-संवाद
विज्ञापन
करारी। मंझनपुर ब्लॉक के गुवारा तैयबपुर गांव में 1.30 करोड़ की लागत से जल्द ही मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनेगा। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विद्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि यह विद्यालय अटल आवासीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों की शिक्षा पर जरूर ध्यान दें। डीसी निर्माण वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले सत्र से पहले स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जीतेंद्र सोनकर, खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर प्रमोद गुप्ता, डीडीओ सुखराज बंधु, अध्यक्ष रमेश लोधी, ज्ञान सिंह, विजय पाल और राम अभिलाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें