फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश से ध्वस्त हुई बिजली, 45 गांवों की 24 घंटे से बत्ती गुल

Sun, 10 Sep 2023 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र में 33 हजार की लाइन ठीक करता लाइनमैन       संवाद
विज्ञापन
बारिश से ध्वस्त हुई बिजली, 45 गांवों की 24 घंटे से बत्ती गुल
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पुरखास की 33 केवी लाइन में खराबी के कारण आई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। शनिवार को हुई बारिश के बाद विद्युत उपकेंद्र पुरखास की 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। इसके अलावा कई जगह अन्य लाइनों के भी खंभे टूट गए हैं, जिसके चलते कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब 45 गांवों में बीते 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विद्युत उपकेंद्र पुरखास से तिल्हापुर, बकोढ़ा व मोहम्मदाबाद नाम से तीन फीडर चलते हैं। तीनों फीडरों से इलाके के तिल्हापुर, सेंवथा, जैतपुर पूरेहजारी, हासिमपुर किनार, जलालपुर जवाहरगंज, सुरसेनी, पुरखास, बिगहरा उस्मानपुर, मोहम्मदाबाद, जवई समेत करीब 45 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार दोपहर हुई तेज बरसात के बाद से तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इसकी वजह उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में खराबी बनाई जा रही है। इसके अलावा अन्य कई जगह 11 केवी फीडरों के खंभे व तार भी टूट गए हैं। 24 घंटों से बिजली न मिलने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। तिल्हापुर के अमरेश कुमार, जैतपुर पूरे हजारी के मनोज तिवारी, सुरसेनी के सूर्यभान सिंह और जवई के रजनीकांत ने बताया कि चार्ज न होने की वजह से घरों के इरवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। सबसे बड़ी किल्लत पानी की हो गई है। बाल्टी लेकर हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मोबाइल फोन भी खिलौना बनकर रह गए हैं। उपकेंद्र के जेई शंकरलाल ने बताया कि 33 केवी लाइन में खराबी आने और कुछ स्थानों पर पोल टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित है। टीमें मरम्मत में जुटी हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरे में रहे 75 गांव
फोटो संख्या- 29
सरायअकिल। तिल्हापुर मोड़ उपकेंद्र से एक 33 केवी लाइन सरायअकिल और बेनीराम कटरा स्थित म्योहर उपकेंद्र को जाती है। शनिवार शाम हुई बारिश की वजह से इस लाइन में खराबी आ गई। गड़बड़ी ठीक न होने के कारण सराय अकिल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बा, भगवानपुर बहुंगरा, किशुनपुर अम्बारी, खोंपा, घोसिया, चित्तापुर, म्योहरिया, रानीपुर, बेरूई समेत 60 और बेनीराम कटरा से जुड़े बसुहार, म्योहार, तरना, तरनी, जयंतीपुर, अमिरसा, डहिया, बहुंगरी, इमलीगांव, कटैनी, पूरे बुआराम, पूरे घासीराम, बैरआमद करारी आदि 15 गांवों में पूरी रात अंधेरा रहा। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सरायअकिल उपकेंद्र के जेई महेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश और तेज हवा से लाइन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी, जो अब बहाल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें