फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शट डाउन के बाद भी चालू कर दी थी बिजली आपूर्ति, एसएसओ पर मुकदमा

Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के परास गांव में हफ्ते भर पहले करंट की चपेट में आकर झुलसे लाइनमैन मामले में नया माेड़ आ गया है। लाइनमैन की पत्नी ने एसएसओ पर शट डाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि एसएसओ की लापरवाही से झुलसे लाइनमैन का हाथ काटना पड़ा। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एसएसओ पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कड़ा धाम के सुभाष चंद्र बोस नगर मोहल्ले की पूजा साहू ने बताया कि उसके पति होरीलाल कमालपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन हैं। 12 जनवरी को वह एसडीओ और जेई की निगरानी में शट डाउन लेकर परास फीडर की लाइन ठीक कर रहे थे।
इस दौरान उपकेंद्र में में तैनात एसएसओ ऋषिकेश यादव निवासी अंबाई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम ने बिना शट डाउन वापस हुए ही जानबूझकर आपूर्ति चालू कर दी थी। नतीजतन 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से पति झुलस गए थे। प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती उसके पति का डॉक्टरों को एक हाथ काटना पड़ गया। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें