फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 10 दिन से गिरा बिजली का खंभा, लटक रहा तार

विज्ञापन
बेलौहन का पूरा गांव में गिरा बिजली का पोल और लटकती तार, फोटो स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कौशाम्बी के विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा क्षेत्र के बेलौहन का पूरा गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली का खंभा गिरा है। कंपोजिट विद्यालय से करीब 100 मीटर पहले गिरे खंभे के कारण तार जमीन से महज तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खंभे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण लालचंद्र, रामबाबू, बलबीर, सुदर्शन और रामबली ने बताया कि खंभा लगाने के लिए गड्ढा तो खोद दिया गया है, लेकिन अब तक नया खंभा नहीं लगाया गया है।
आरोप है कि स्थानीय बिजली कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर काम में देरी कर रहे हैं। अवर अभियंता शंकर लाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। मंगलवार को मौके पर टीम भेजकर नया खंभा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें