फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेटर की चूक से गरीबों का ‘सौभाग्य’ बना ‘दुर्भाग्य’

Wed, 17 Oct 2018 01:24 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गरीबों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन देने वाली ‘सौभाग्य’ योजना तमाम लोगों के लिए ‘दुर्भाग्य’ बन चुकी है। छह माह में लाखों रुपये का बिल देख उपभोक्ताओं की नींद उड़ी हुई है। अब बिल सही कराने के लिए जेई से लेकर विभागीय अफसरों के यहां चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण और मुफ्त कनेक्शन देने का जिम्मा एल एंड टी (लार्सन एंड टर्बो) कंपनी को दिया गया है। इसी कंपनी के लोग कनेक्शन देते हैं और बिल की फीडिंग करते हैं। योजना के तहत पिछले दिनों सिघिंया में उपभोक्ताओं का बिल निकाला गया तो लोग हैरान रह गए। गांव के अमर नाथ के यहां छह महीने पहले कनेक्शन किया गया था। उसका बिल पांच लाख 29 हजार 50 रुपये आया है। इसी तरह चौरीदेवी का भी छह माह का बिल छह लाख 34 हजार 549 रुपये आया।

इसके अलावा भी आधा दर्जन अन्य उपभोक्ताओं के बिल लाखों में आए हैं। अब लोग अपना बिल सही कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। उपकेंद्र से लेकर एक्सईएन कार्यालय तक परेशान उपभोक्ता परिक्रमा लगा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें सहीं जवाब नहीं दिया जा रहा। बताया जाता है कि बिल फीडिंग में यूनिट का गुणांक गलत भर जाने की वजह से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन


इनका कहना
सौभाग्य योजना का कनेक्शन एल एंड टी ने दिया है। उसी कंपनी के ऑपरेटरों ने फीडिंग भी की है। किसी ऑपरेटर ने गुणांक भरने में गड़बड़ी की होगी। इसके लिए सभी जेई और एसडीओ को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसी शिकायतों को गंभीरता लेकर त्वरित बिल संशोधन कराकर उसे जमा कराएं।
विज्ञापन

सुशील कुमार श्रीवास्तव, एसई-विद्युत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें