फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर गिरी बिजली, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
Electric power downstream, supply stalled - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बिजली गिरने से उपकरण जले, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

बनपुकरा विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार देर रात बिजली गिर गई
इनकमिंग मशीन, केबल फुंक गए
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। कड़ा विकास खंड के बनपुकरा विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार देर रात बिजली गिर गई। इससे उपकरण जल गए। इसके कारण अजुहा नगर पंचायत सहित इलाके के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बनपुकरा गांव स्थित पावर हाउस में अजुहा, भैरावां और मकरीबाद फीडर से क्षेत्र के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार रात सप्लाई चालू थी। इसी दौरान बरसात होने लगी। रात करीब 2.20 बजे के करीब जोर की कड़क के साथ बिजली उपकेंद्र में लगी ट्राली पर गिर पड़ी। इससे ट्राली में ब्लास्ट हो गया और अन्य उपकरणों में आग लग गई। लाइनमैन ने किसी तरह जान बचाई। मामले की जानकारी होने पर जेई ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से इनकमिंग मशीन, केबल आदि फुंक गए हैं। इससे अजुहा कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में आपूर्ति बाधित है। वहीं अवर अभियंता, बनपुकरा संतराम गुप्ता का कहना है कि बिजली गिरने के कारण ट्राली ब्लास्ट कर गई थी। इनकमिंग मशीन भी फुंक गई है। शनिवार सुबह से केबल बदलने का काम कराया जा रहा है। शाम तक केबिल सही होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें