फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण की तैयारी के लिए हुई बैठक

Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 डा. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले में हो रहे विद्युतीकरण के कार्यों की समीक्षा सोमवार को सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता में हुई। स्वीकृत धन व उसके सापेक्ष कितना काम हुआ, इसका लेखा-जोखा लिया। समीक्षा बैठक में सांसद के साथ डीएम, अधीक्षण अभियंता विद्युत, एक्सईएन के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन


  जिले को डा. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कुल 124 करोड़ रुपये मिले हैं। 98 करोड़ की लागत से 1748 मजरों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। 258 ऐसे मजरे हैं जिनकी आबादी 100 या इससे कम है। योजना के तहत मिले रुपये से ही सांसद आदर्श ग्राम का भी कायाकल्प होगा।

सांसद ने समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि काम समय पर कराया जाए। इस पर अधीक्षण अभियंता बीबी राय ने सांसद को बताया कि विद्युतीकरण का कार्य मेसर्स विश्वनार्थ प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा कराया जा रहा है। अप्रैल माह से काम शुरू हुआ है। इसी योजना के तहत मेसर्स विंध्य टेली लिंक्स लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा 11 केवी पोषकों को अलग कर कृषि कार्य हेतु अलग से लाइन बनाई जा रही है।  ये सभी कार्य 2018 तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


नगर पंचायतों को मिले 18 करोड़ 36 लाख
सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि डा. दीन दयाल ग्राम  ज्योति योजना के तहत नगर पंचायतों को भी केंद्र सरकार की ओर से मोटी रकम विद्युतीकरण के लिए आवंटित हुई है। बताया कि मंझनपुर नगर पंचायत को तीन करोड़ 72 लाख, करारी को एक करोड़ 60 लाख, भरवारी को चार करोड़ पांच लाख, सिराथू को एक करोड़ 90 लाख, अझुवा को दो करोड़ 97 लाख, चायल को दो 63 लाख और सरायअकिल को तीन करोड़ 78 हजार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें