फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के बकाए पर 205 उपभोक्ताओं कटी बिजली

Thu, 31 Aug 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 बिजली विभाग के अवर अभियंताओं ने बुधवार को जिले भर में बकाएदारों व विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 50 लाख के बकाए पर 205 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल की गई तो विद्युत चोरी व मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। छापामार कार्रवाई से बकाएदारों व विद्युत चोरी करने वालों में दिनभर हड़कंप रहा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर बुधवार को अवर अभियंताओं की टीम ने मनौरी, सरायअकिल, बालकमऊ, पश्चिम शरीरा, मंझनपुर, सिराथू, चायल, अझुवा में सघन छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने 15 लाख के बकाए पर 85 घरेलू, छह लाख के बकाए पर 35 दुकानों, 13 लाख के बकाए पर 25 मोबाइल टावर, डेढ़ लाख के बकाए पर छह आटा चक्की, साढ़े सात लाख के बकाए पर 45 निजी नलकूप, डेढ़ लाख के बकाए पर तीन वेल्डिंग दुकान, साढ़े तीन लाख के बकाए पर चार बैंक व सवा लाख के बकाए पर दो पेट्रोल पम्प की बत्ती गुल कर दिया। अभियान के दौरान अवर अभियंताओं की टीम ने 25 लोगों पर कटिया लगाकर तो छह को मीटर में छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दिया। सघन छापेमारी से जिले भर के विद्युत बकाएदारों व कटियामारी करने वालों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


एसई व एक्सईएन ने कैंप का किया निरीक्षण
बुधवार को अधीक्षण अभियंता मो. तारिक जलील व एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने विद्युत उपकेंद्रों पर आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंताओं को राजस्व वसूली प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मनौरी, भरवारी, करारी, मंझनपुर, सिराथू उपकेंद्र पर लगे कैंप में कुल 375 उपभोक्ताओं के बिल दुरुस्त करते हुए 12 लाख रुपए राजस्व की वसूली हुई। अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन के औचक निरीक्षण से उपकेंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप रहा।

पांच हजार से अधिक के बकाएदारों की कटेगी आरसी
बिजली के बिल की धनराशि पर कुंडली मारकर बैठे उपभोक्ताओं से विभाग अब सख्ती से निपटने की तैयारी करने लगा है। बुधवार को मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने एक्सईएन को निर्देशित किया कि पांच हजार से अधिक के बकाए वाले उपभोक्ताओं की आरसी जारी करें। हिदायत देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने वाले उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। राजस्व वसूली में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता का आदेश मिलते ही एक्सईएन ने मातहतों की लगाम कस दिया है। वसूल को लेकर बढ़ी सख्ती देख अवर अभियंताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें