फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में बड़ा घपला, कई परिवार गायब

Sun, 01 Nov 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 महेवाघाट/बारा (कौशाम्बी)। पंचायत चुनाव के लिए तैयार हुई मतदाता सूची में बड़ा खेल हुआ है। सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के गांवों की सूची में तो कई परिवार के सभी सदस्यों का नाम ही गायब है। इस गड़बड़ी का खुलासा दो दिन पहले हुए बीडीसी चुनाव के समय हुआ। जबकि इन सदस्यों के पास मतदाता पहचानपत्र भी मौजूद है और उन्होंने संसदीय चुनाव में मतदान भी किया था। सूची में हुई मनमानी से भड़के बैरागीपुर, गुरौली, सोधिया आदि गांव के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। चेताया कि प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले यदि सूची ठीक नहीं की गई, तो वे कलक्ट्रेट में धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत 9 से 29 अक्तूबर के बीच जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव कराया गया था। इस दौरान लगभग सभी बूथों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर हंगामा हुआ। पर, चौथे चरण के दौरान सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र में हुए चुनाव के समय सूची में जो गड़बड़ी दिखी, उसे देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सरसवां के बैरागीपुर गांव की सूची में तो धर्मेंद्र कुमार के साथ ही उसके परिवार की रंजीता देवी, लीलाधर, अर्चना देवी, किशोर कुमार, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, अनुराग और चंद्रिका प्रसाद परिवार के सदस्य साधना देवी, अविनाश, विभा देवी, अभिषेक कुमार, कमल कुमार, जागेश कुमार, ममता देवी के नाम गायब थे। इसी तरह से मोहन केसरवानी समेत उसके भी परिवार के किसी भी सदस्य का नाम सूची में नहीं है।

 जबकि इन सभी सदस्यों के पास मतदाता पहचान पत्र है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने अभी 2014 में हुए संसदीय चुनाव में मतदान भी किया था। सूची में ऐसी ही गड़बड़ी कौशाम्बी ब्लाक के सोधिया, गुरौली, बारा, मोहद्दीनपुर, हिसामबाद, बेरौंचा आदि गांवों में है। गुरौली में रमेश कुमार, श्याम नारायण समेत 20 ग्रामीणों का नाम सूची से काट दिया गया है। इसी तरह से लोध पुरवा गांव के शिवसंपत, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार समेत 32 लोगों का नाम सूची से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें