फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में शैलेंद्र और इंद्रावती ने मारी बाजी

Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड चायल और नेवादा की दो ग्राम सभाओं में प्रधान पद के उपचुनाव में मतदाताओं ने पूर्व प्रधान के बेटे और पत्नी पर भरोसा जताया। मतगणना का परिणाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना कक्ष से जैसे ही विजेता बाहर निकले तो समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन


  विकास खंड चायल के गिरिया खालसा ग्राम प्रधान ज्ञान चंद्र और नेवादा के तिलगोड़ी के श्याम सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दोनों प्रधानों की मौत के बाद 30 सितंबर को उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में गिरिया खालसा के पूर्व प्रधान के बेटे शैलेंद्र सहित चार और तिलगोड़ी में पूर्व प्रधान की पत्नी इंद्रावती सहित दो लोग मैदान में थे। मंगलवार की की सुबह मतगणना हुई तो शैलेंद्र कुमार ने 1056 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी सर्वजीत को 51 मतों से मात दी।

तिलगोड़ी की इंद्रावती ने 1104 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी रिजवाना को 576 वोटों से हराया। मतगणना के बाद जीत का सेहरा बांधकर दोनो गांवों के विजेता जैसे ही ब्लॉक परिसर से बाहर निकले तो खुशी से झूम रहे समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें