फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने सीएमएस को बनाया बंधक

Wed, 05 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठी आशा संघ की अध्यक्ष की हालत खराब होने पर मंगलवार को डायट मैदान में आशा बहुओं ने जमकर हंगामा किया। सीएमओ को बुलाने की जिद पर अड़ी आशाओं ने मौके पर पहुंचे सीएमएस को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद सीएमओ के पहुंचने पर किसी तरह सीएमएस को आजाद किया।
विज्ञापन


  आशा संघ की अध्यक्ष रहनुमा बानो हाशमी ने अपनी कई कार्यकत्रियों के साथ सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आशा संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। मंगलवार दोपहर जिलाध्यक्ष रहनुमा बानो हाशमी की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई। सीएमओ तहसील दिवस में बैठे थे। उन्होंने डॉक्टरों को भेजने की बात कही तो कार्यकत्रियों ने जिद किया कि जब तक सीएमओ नहीं आएंगे, जिलाध्यक्ष को अस्पताल नहीं भेजा जाएगा।

करीब एक घंटे बाद सीएमएस डॉ. सौभाग्य सिंह मौके पर पहुंचे तो गुस्साई कार्यकत्रियों ने जबरन अनशन स्थल पर बैठा लिया। उन्होंने जाने का प्रयास किया तो उठने नहीं दिया। डॉ. अरविंद कनौजिया आदि ने यह कहकर सीएमएस को लाने का प्रयास किया कि वह जिलाध्यक्ष को अस्पताल ले जा रहे हैं, वहीं इलाज होगा, लेकिन कार्यकत्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ मंझनपुर रमाकांत यादव सदर कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने भी मनाने का प्रयास किया, लेकिन सीएमएस को  नहीं छोड़ा गया। चार बजे सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय मौके पर पहुंचे तो सीएमएस का आजाद किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष को डॉक्टर अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें