फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव अफसरों की एक और गड़बड़ी उजागर

Thu, 05 Nov 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी में पंचायत चुनाव में इस बार बड़ी-बड़ी गड़बड़ियां हुई है। एक-एक करके इनका खुलासा भी होने लगा है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अफसर, कर्मियों की ऐसी ही एक मनमानी का खुलासा बुधवार को भी हुआ। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 28 में आरओ ने दो उम्मीदवारों को एक ही चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया था। मतगणना के बाद इसकी जानकारी होने पर दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक भड़क गए। बुधवार को दोनों प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से करते हुए पुर्नमतदान की मांग की है।
विज्ञापन

 
कौशाम्बी में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9 से 29 अक्तूबर के बीच चार चरणों में चुनाव कराया गया था। एक नवंबर को वोटों की गिनती हुई। इस दौरान चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान, मतगणना तक अफसर और कर्मचारियों पर लापरवाही, मनमानी करने के आरोप लगते रहे। चुनाव ड्यूटी में लगे अफसरों की ऐसी ही एक लापरवाही बुधवार को भी सामने आई। इन अफसरों की मनमानी का आलम यह था कि इन्होंने जिला पंचायत की वार्ड संख्या 28 के प्रत्याशी रंजना सिंह और राजेश कुमार को एक ही चुनाव निशान टेलीविजन दे दिया था। दोनों प्रत्याशियों ने इसी चुनाव चिह्न को लेकर प्रचार किया। मतगणना के बाद जब इन प्रत्याशियों ने नेट पर चुनाव परिणाम देखा, तो सन्न रह गए।

 नेट पर प्रत्याशी रंजना सिंह का चुनाव चिह्न टेलीविजन दर्शाते हुए 729 मत मिलना दर्ज है। इसी तरह राजेश सिंह का भी चुनाव चिह्न टेलीविजन दर्शाते हुए 166 वोट मिलना लिखा है। यह देख दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक भड़क उठे। प्रत्याशियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम और फिर मंझनपुर आकर जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। कहाकि बगैर जांच किए इस मामले में कुछ भी कहना संभव नहीं है। वे इस गड़बड़ी की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें