करारी कोतवाली के सादिकपुर सेमरहा का मजरा मलियन का पूरा गांव के बाहर सोमवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की।
मलियन का पूरा निवासी 65 वर्षीय दुवारी लाल खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह खेत की तरफ गए थे। शाम करीब छह बजे घर वापस लौटते समय गांव के बाहर जैसे ही सड़क पार करने लगे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी देकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे दुवारीलाल ने दम तोड़ दिया।