संदीपनघाट क्षेत्र के भीटी देह माफी गांव के सामने बुधवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर वृद्ध की पहचान दुखी लाल पुत्र सत्तन निवासी दक्षिण टोला, नगर पंचायत चरवा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की। वृद्ध की मौत से परिवार में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की टक्कर से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।