फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 24 घंटे बाद नदी में उतराया मिला युवक का शव

Thu, 18 Jun 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक- विजय
विज्ञापन
संदीपन घाट क्षेत्र के उजिहिनी खास स्थित गंगा नदी में सोमवार को मछली पकड़ने गए युवक का शव दूसरे दिन मंगलवार देर रात नदी में उतराता मिला। सूचना पाकर वहां पहुंचे परिजन शव देख रोने-बिलखने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि फरीदपुर चक ताजपुर निवासी विजय पासी (30) सोमवार को अपने साथियों ननकू व शिवलोचन के साथ मछली पकड़ने गया था। देर रात मछली पकड़ने के बाद सभी लोग नाव पर सो गए थे। सुबह जब साथी जागे तो विजय नाव पर नहीं मिला। फिर उसकी तलाश शुरू की गई।
परिजनों के अनुसार, विजय को मिर्गी का दौरा आता था। आशंका जताई जा रही है कि रात में मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाव से नदी में गिर गया होगा। मंगलवार देर रात करीब दो बजे शव नदी में उतराता दिखा तो उसे बाहर निकाला गया। विजय अपने परिवार सेअलग पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। मछली के कारोबार से ही वह अपना परिवार चलाता था।

मृतक- विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें