Elderly injured in a bike accident dies in hospital
पूरामुफ्ती कोतवाली के सामने बृहस्पतिवार रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) पुत्र स्व. राम खेलावन बृहस्पतिवार रात किसी काम से बाइक लेकर पूरामुफ्ती बाजार गया था। रात को वह घर लौट रहा था तभी कोतवाली के समीप प्रयागराज-कानपुर राजमार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रिका प्रसाद को गंभीर चोट आई।
घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। उधर, राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चंद्रिका को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।