मंझनपुर। कोरोना संक्रमण की जद में रहे एक बुजुर्ग की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि, इस बीच वायरस की रफ्तार सुस्त पड़ती दिख रही है। शनिवार को जिले भर में सिर्फ तीन नए केस मिले हैं। अच्छी बात ये रही कि इस बीच 75 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की जद में रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को संक्रमित बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमण की रोकथाम के लिए इस दिन भी जिले भर में शिविर लगाकर 1403 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमेें से तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। जबकि पहले से संक्रमण की जद में रहे 75 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 339 हो गई है। इनमें से 288 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 51 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।