फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरे लेने से आठ दिन पहले लड़की मुकरी

Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने फेरे लेने से आठ दिन पहले ही अचानक शादी से इंकार कर दिया। युवती का यह फैसला सुनकर दोनों पक्ष के लोग सन्न रह गए। लड़के वालों की शिकायत पर शुक्रवार को कोतवाली में इसे लेकर घंटों पंचायत हुई। तमाम प्रयास के बाद भी युवती शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि वह शादी से मुकरने की कोई वजह बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक  गांव की रहने वाली युवती की शादी दो महीने पहले कोखराज क्षेत्र के एक युवक से तय की गई थी। सात फरवरी को इनकी शादी है। दोनों पक्ष के लोग शादी की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम युवती ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की बातें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। मां-बाप समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे मनाने की कोशिश की।

साथ ही शादी से इंकार करने की वजह जानी चाही। पर, वह बस एक ही जिद पर अड़ी रही कि शादी नहीं करेगी। शुक्रवार की सुबह घरवालों ने लड़का पक्ष को भी इसकी जानकारी दी, तो वे भी अवाक रह गए। शादी की पूरी तैयारी और निमंत्रण पत्र बंट जाने का हवाले देते हुए लड़के वालों ने युवती के घर आकर घरवालों से बातचीत की। साथ ही उन लोगों ने इसकी शिकायत पिपरी कोतवाली पुलिस से भी की।
विज्ञापन


इधर, शाम करीब चार बजे तक पिपरी कोतवाली में दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। पर, घंटों की मान-मनौव्वल के बाद भी युवती किसी भी कीमत पर शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। जिसे लेकर दोनों परिवार के लोग हलाकान हैं। युवती ने युवक के साथ सात फेरे लेने से क्यों इंकार किया। इसे लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि इस बावत युवती के साथ उसके घरवाले भी कोई कारण बताने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें