ईद करीब आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। दोपहर से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार है। विशेषकर कपड़े, चूड़ियों से लेकर अन्य दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए पहले से ही स्टॉक मंगा लिया गया है।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर को लेकर लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों और शॉपिंग मॉल में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। चूड़ी बेचने वाली पिंटी बानो व मुर्तजा ने बताया कि महिलाएं जयपुरी और कश्मीरी चूड़ियां पसंद कर रही हैं।