फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: केरल-आंध्र से नारियल, प्रयागराज-कानपुर से चुनरी पहुंच रही कड़ा धाम

Tue, 17 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ाधाम में चुनरी नारियल से सजी दुकान- संवाद - फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
धाम में 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। मां शीतला के दरबार में चढ़ने वाली चुनरी और नारियल देश के विभिन्न शहरों से मंगाए जा रहे हैं। 51 शक्तिपीठों में शामिल कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

मेले को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। धाम के व्यापारी विनय पांडेय ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां शीतला को नारियल और चुनरी चढ़ाने की विशेष परंपरा है। यहां चढ़ने वाले नारियल केरल, आंध्र प्रदेश, सतना, जंगीगंज और प्रयागराज से मंगाए जा रहे हैं।
वहीं मां को अर्पित की जाने वाली चुनरी प्रयागराज, कानपुर, बनारस और विंध्याचल से लाई जाती है। इसके अलावा प्रसाद के रूप में चढ़ने वाला इलायची दाना भी कानपुर से मंगाया गया है।
विज्ञापन


नारियल व्यापारी रामायणी पांडा ने बताया कि नवरात्र मेले को देखते हुए सतना सहित अन्य स्थानों से नारियल मंगाए गए हैं। वहीं, चुनरी व्यापारी रुपया पांडा ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए अलग-अलग शहरों से चुनरी मंगाई गई है।

कड़ाधाम में चुनरी नारियल से सजी दुकान- संवाद- फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें