फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए एडी हेल्थ क्वारंटीन

विज्ञापन
Eddie Health Quarantine exposed to infected
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मोहन जी श्रीवास्तव और मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक हरित सक्सेना बुधवार को अपनी टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा गए थे। यहां उन्होंने इम्नाइजेशन अफसर के साथ उनके कमरे में घंटे भर निरीक्षण किया। इस दौरान एडी ने टीकाकरण से जुडे़ अभिलेख और वैक्सीन आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

एडी हेल्थ और मंडलीय कार्यक्रम अधिकारी के लौटते ही हल्के बुखार से पीड़ित इम्नाइजेशन अफसर ने अस्पताल में ही एंटीजेन टेस्ट कराया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत सीएमओ ने फौरन संपर्क में रहे एडी हेल्थ और मंडलीय कार्यक्रम अधिकारी को पांच दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। सीएमओ ने बताया कि कोई लक्षण प्रतीत होने पर आईसीएमआर के मानक अनुसार कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें