फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग का उत्थान है सपा की प्राथमिकता

Mon, 25 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के एक-एक व्यक्ति के उत्थान का काम कर रही है। विकास ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। यह बातें रविवार को सरसवां ब्लाक में प्रमुख कक्ष के लोकार्पण को आयोजित कार्यक्रम में सूबे के दुग्ध उत्पाद एवं डेयरी विकास मंत्री राममूर्ति सिंह यादव ने कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियों का भी बखान किया। कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


कौशाम्बी के सरसवां ब्लाक में 9.58 लाख रुपये की लागत से ब्लाक प्रमुख कक्ष का निर्माण कराया गया है। रविवार को प्रमुख कक्ष का लोकार्पण प्रदेश के दुग्ध उत्पाद एवं डेयरी विकास मंत्री राममूर्ति सिंह यादव ने किया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहाकि वर्ष 2012 में प्रचंड बहुमत के साथ सूबे की सत्ता संभालने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार की एकमात्र प्राथमिकता प्रदेश का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से खारिज किया कि यह सरकार वर्ग विशेष के उत्थान पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

 लोहिया समग्र ग्राम योजना, एंबुलेंस योजना, सूबे के सभी जिलों में जगह-जगह शवदाह गृहों के निर्माण, जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि ये सारे विकास कार्य आमजन को सहूलियत और तरक्की के लिए ही किए जा रहे हैं। पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जन-जन तक इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, सरसवां के ब्लाक प्रमुख सुभाष सिंह, दिलीप सिंह पटेल, गुलाम हुसैन, कैलाशचंद्र केसरवानी, शशिभूषण द्विवेदी, अमित सिंह, अनीस अहमद, अशर्फीलाल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें