फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर जैक मिलने से उड़े होश

Mon, 25 May 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसराय/भरवारी (कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सिराथू-कनवार स्टेशन के बीच ट्रैक पर जैक मिलने से रविवार को दिन भर महकमे में हड़कंप मचा रहा। सुबह पेट्रोलिंग टीम ने ट्रैक पर जैक देखा तो इसकी सूचना विभागीय अफसरों के साथ पुलिस को भी दी। खबर लगते ही भरवारी स्टेशन से सेक्शन इंजीनियर, जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे। जीआरपी चौकी भरवारी के एसआई एसके झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि यह किसी बड़े ट्रेन हादसे की कोशिश हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग 6 बजे पेट्रोलिंग टीम ट्रैक की जांच में जुटी थी। की-मैन राम प्रकाश ने बताया कि कनवार स्टेशन के समीप खंभा नंबर 891/17/19 के पास ट्रैक पर जैक मिला। साथ ही अप लाइन की रेलवे पटरी की कई पिंडोल क्लिप भी ढीली मिली। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी विभागीय अफसरों को दी। ट्रैक पर लोहे का जैक मिलने और पिंडोल क्लिप ढीली होने की खबर लगते ही मौके पर भरवारी स्टेशन से सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार यादव, जीआरपी चौकी के एसआई एसके झा आदि मौके पर पहुंचे। सेक्शन इंजीनियर और जीआरपी ने जांच के बाद रेलवे पटरी की क्लिप दुरुस्त कराई। सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 जीआरपी के एसआई ने भी बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए गश्त तेज कर दी गई है। सैनी कोतवाली पुलिस को भी प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। सिविल पुलिस भी घटना की तफ्तीश कर रही है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि कहीं जैक लगाकर पटरी क्षतिग्रस्त कर किसी ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की योजना नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें