फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खंभे पर बोर्ड टांगते समय उतरा करंट, चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर रिक्शा चालक की मौत होने के बाद गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
नया नगर निवासी ई-रिक्शा चालक रिजवान अहमद (30) खंभे पर बोर्ड टांगते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रिजवान अहमद शमसाबाद में फ्लैक्स बोर्ड लेकर गया था। बिजली के खंभे पर बोर्ड टांगते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रिजवान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी वहीदा बेगम और दो बच्चों समेत परिवार में मातम मच गया। पत्नी ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

करंट की चपेट में आकर रिक्शा चालक की मौत होने के बाद गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें