फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का इतिहास जानना सभी का कर्त्तव्य : सांसद

विज्ञापन
Duty of everyone to know the history of the state: MP - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रदेश का इतिहास जानना सभी का कर्त्तव्य : सांसद
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, स्टाल लगाकर दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी को खिलाई खीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विनोद सोनकर ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाना ऐतिहासिक कार्य है। सूबे का समृद्धशाली एवं गौरवशाली इतिहास जानना सभी का कर्तव्य है। कहा कि सभी वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत पर पात्रों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐतिहासिक स्थलों की तरक्की के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चार व पांच अप्रैल को कौशाम्बी महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। विधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने के लिए सीएम योगी की सराहना की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को सभी लोग त्योहार के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। डीएम ने इस मौके पर आए लोगों से कलक्ट्रेट परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी से विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी लेते हुए लाभान्वित होने के लिए कहा। डीएम ने पोषण अभियान के तहत बच्चों को खीर खिलाया। इस मौके पर लखनऊ में महामहिम राज्यपाल एवं सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, डीडीओ विजय कुमार, पीडी लक्ष्मण प्रसाद, डीआईओएस एसके सिंह, कोआपरेटिव बैक के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि अधिकारियों के अलावा लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें