फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के भाई की बनाई गई थी डुप्लीकेट फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाई गई थी डुप्लीकेट फेसबुक आईडी
विज्ञापन

जांच में खुलासा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई का फेसबुक अकाउंट नहीं हुआ था है
आरोपी का नाम और पता जानने के लिए फेसबुक को भेजा गया ई-मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाई का फेसबुक अकाउंट हैक नहीं हुआ था। साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ है डुप्लीकेट एफबी आईडी बनाई गई थी। दोस्तों से जिन खातों में रुपये मांगे गए थे, वे सभी बैंक खाते हरियाणा प्रांत के हैं। साइबर बदमाश का पता लगाने के लिए फेसबुक को ई-मेल कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाई राजेंद्र मौर्य इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी करते हैं और सिराथू में ही रहते हैं। राजेंद्र का कहना है कि शनिवार सुबह कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर कोई रुपयों की मांग कर रहा है। इसके बाद फेेसबुक अकाउंट हैक होने की आशंका से सहमे राजेंद्र ने मामले की जानकारी एसपी अभिनंदन को दे दी थी। फेसबुक पर खुद पोस्ट करके लिखा था कि किसी को भी रुपये देने की जरूरत नहीं है। उधर, एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने जांच शुरू की तो पता चला कि अकाउंट हैक नहीं हुआ है। बल्कि किसी ने धन वसूली के लिए डुप्लीकेट आईडी बनाई है। डुप्लीकेट आईडी राजेंद्र की असल आईडी से बिल्कुल मिलती-जुलती है। दोस्तों से जिन खातों में रुपये मांगे गए, वे सभी बैंक खाते हरियाणा प्रांत के विभिन्न बैंकों के हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि डुप्लीकेसी करने वाला साइबर बदमाश भी हरियाणा का ही होगा। उसका नाम-पता जानने के लिए फेसबुक को ई-मेल कर दिया गया है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें