फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सतना में सड़क हादसे में कड़ाधाम के डंपर चालक की मौत, 16 वर्षीय बेटा सुरक्षित बचा

विज्ञापन
मोहम्मद शमीम की फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के डंपर चालक की मध्य प्रदेश के सतना में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के घोसियाना मजरा अफजलपुर सातों निवासी मो. शमीम (40) पुत्र अनवर अली डंपर चालक थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार रात एनटीपीसी ऊंचाहार से सामान लादकर मध्य प्रदेश के मैहर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ उनका 16 वर्षीय पुत्र मो. अनस भी डंपर में सवार था।
शनिवार सुबह सतना के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शमीम को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका पुत्र मो. अनस सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

शमीम की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शमीम लंबे समय से डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें