फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पाइपलाइन के लिए खोदा रास्ता, चार साल में नहीं मिल सका पानी

Sun, 11 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के भदवां गांव में पाइपलाइन डालने के दौरान ल खराब हुआ रास्ता संवाद
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना में फंड न मिलने से टंकी निर्माण कार्य पिछड़ने से ब्लॉक के 50 गांव में अब तक जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। ऐसे में पाइप लाइन डालने के लिए रास्ते क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिए गए हैं। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा के साथ पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले टोंटी लगाकर पानी का कनेक्शन दिया गया था। व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है। जल निगम की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत सिराथू विकासखंड के 79 ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्था कल्प तरु की तरफ से तीन लाख की आबादी में चार साल पहले टंकी का निर्माण शुरू कराया था।
जिसे पूरा करने के लिए एक साल का समय दिया गया था। भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग की खुदाई की गई थी। ऐसे में अब तक भदवां, बिदनपुर आमद कारारी, नगिया मई, फतेपुर बेला, मोहद्दीनपुर बेला, मधवा मई, करनपुर सौरई, खनवारी, गंभीरा पूरब, मलाक पिंजिरी, मलाकसद्दी, टेंगाई, बम्हरौली, मोगरी कडा, विदनपुर ककोढा, सेलरहा पश्चिम सहित 50 ग्राम पंचायत में अब तक टंकी से पूर्ति नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन

जबकि खराब पड़े रास्तों को भी नहीं दुरुस्त कराया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
वहीं, अधिकांश हैंड पंप के साल भर से खराब होने से समस्या और बढ़ गई है। इसके अलावा सौरई खुर्द, राघवपुर, जलालपुर टेंगाई गांव में टंकी से सप्लाई शुरू होने के बाद भी कई मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है।
ग्रामीण बड़कू, रघुराज, बनारसी लाल, अशरफी आदि लोगों ने बताया कि चार साल बाद भी टंकी का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में रास्ते भी नहीं बनाए गए हैं, जिससे पेयजल के साथ आने जाने में भी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें