फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लेखपाल की लापरवाही से काश्तकारों को नहीं मिला मुआवजा, पोर्टल पर शिकायत

Sun, 25 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट से तथागत की तपस्थली कौशाम्बी तक फोर लाइन सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इसके लिए सड़क के किनारे रही किसानों की भूमि को अधिग्रहित किया गया है। लेकिन, राजस्व विभाग की लापरवाही से किसानों को अभी तक मुआवजे की रकम नहीं मिल सकी है। किसानों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि लेखपाल अधिकारियों को भ्रामक रिपोर्ट भेज कर गुमराह कर रहे हैं। नैनुवा सलेमपुर गांव की सुधा देवी पत्नी मनोज कुमार मिश्रा ने 22 दिसंबर को 2025 आईजीआरएस पोर्टल पर लेखपाल की ओर से अंश निर्धारण रिपोर्ट न लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
सुधा के अनुसार उसकी जाठी गांव सड़क किनारे की जमीन फोर लेन में अधिग्रहित की गई है। लेकिन, संबंधित लेखपाल अंश निर्धारण रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। इस समस्या की 17 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में पुनः शिकायत दर्ज कराई तो लेखपाल ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए रिपोर्ट भेजी कि अंश निर्धारण नहीं होने से मुआवजा दिया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें