फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरसवां पावर हाउस में तकनीकी खराबी से 20 घंटे से ठप रही सप्लाई

Thu, 13 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्थित भरसवां पावर हाउस में मंगलवार देर रात ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार शाम करीब 20 घंटे तक सप्लाई बहाल न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंझनपुर मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर भरसवां गांव स्थित पावर हाउस में मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई। इसके चलते पावर हाउस से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक फीडर ठप हो गए और मंझनपुर नगर के चंद्रशेखर आजाद नगर समेत टेवा, उमरा, भददूरपुर, भरसवां, देवरा, थाभा, नारा, सरसावा, ऊनो और कुटिया का पुरवा जैसे गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।

रातभर बिजली न आने से लोग हैंडपंपों पर पानी भरने को मजबूर रहे। खेतों में सिंचाई के लिए किसान परेशान दिखे, जबकि दुकानदारों को भी दिनभर इनवर्टर और मशीनें ठप रहने से नुकसान उठाना पड़ा। टेवां चौराहा पर फोटो स्टेट, साइबर कैफे और सहज जन सेवा केंद्र जैसी दुकानें बिजली के अभाव में बंद रहीं।
विज्ञापन


इस संबंध में जूनियर इंजीनियर (जेई) अंबिकेश कुमार ने बताया कि पावर हाउस में ट्रांसफाॅर्मर तकनीकी खराबी के कारण बंद हुआ था। दिन में करीब चार घंटे वैकल्पिक बिजली की आपूर्ति गई थी। शाम करीब सात बजे तक तकनीकी खरीबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें