फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फरार आरोपी को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस ने बुधवार को कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के कठारे गांव निवासी अरविंद तिवारी उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। वह लखनऊ के विभूति खंड थाना में दर्ज विश्वास के आपराधिक हनन से जुड़े एक गंभीर अपराध के मामले में वांछित है। कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन


इस बीच गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कुछ शरारती तत्वों ने अपहरण की अफवाह उड़ा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद कई स्थानीय लोगों ने महेवाघाट थाने और पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी लेनी शुरू कर दी।

महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद तिवारी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी है। उसे लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि घटना को अपहरण बताना पूरी तरह गलत है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी सूचना या संदेश को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें