फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से आजिज अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाग में एक व्यक्ति का शव फांसी से लटका मिला। वह बुधवार रात घर से निकला था। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आननफानन शव नीचे उतारा और पुलिस को खबर दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोगरी कड़ा गांव निवासी सुंदर (50) पुत्र बूढ़े बुधवार रात घर से अचानक बिना किसी को कुछ बताए चला गया। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग बाग की तरफ गए तो देखा सुंदर का शव आम के पेड़ में फांसी के सहारे लटक रहा था।
इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों ने आननफानन शव नीचे उतारा और पुलिस को खबर दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा रही कि सुंदर को नशे की लत थी। इस वजह से अक्सर घर में विवाद हुआ करता था। बुधवार रात भी सुंदर नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों से हुए झगड़े के बाद वह घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें