फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात

Mon, 13 May 2013 04:08 PM IST
कौशांबी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने महाराजपुर स्थित एक मॉल के बार में खूब उत्पात मचाया। कांस्टेबलों ने बाउंसरों से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबलों को थाने लाकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। इनमें से एसपीजी में है और दूसरा कांस्टेबल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। नशे में धुत तीन युवक मॉल के बार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाउंसरों ने युगल एंट्री की बात कहकर उन्हें रोका तो सीबीआई का रौब दिखाने लगे।
विज्ञापन


बाउंसरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए और एक बाउंसर की पिटाई भी कर दी। इसके बाद मॉल प्रबंधकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि तीनों शालीमार गार्डन निवासी हैं। एक सीबीआई में कांस्टेबल है और हापुड़ चुंगी पर तैनात है। दूसरे की एसपीजी में होने की चर्चा है। तीसरा इनका दोस्त है।

तीनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, साथ ही सीबीआई अफसरों को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें