फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Sun, 30 Jun 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यालय में पूरे दिन छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
जिले में शनिवार को मौसम सुहाना रहा। तापमान एकाएक छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क जाने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रात में बारिश हुई भी, लेकिन दिन में आसमान से पानी की एक बूंद भी नहीं बरसी। यह बात अलग है कि पूरे दिन बादल आसमान में मंडराते रहे।
विज्ञापन

बीते 10 दिनों से मौसम रोज रंग बदल रहा है। कभी पारा चढ़ तो कभी उतर रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देर रात अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद रुक गई। इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक कभी मौसम साफ होता तो कभी बादल छा जाते। इसके चलते अधिकतम तापमान खिसक कर 34.8 डिग्री पर आ गया। वहीं, न्यूनतम पारा भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। न तो चिलचिलाती धूप निकली और न ही ज्यादा उमस का प्रभाव रहा। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, भेलखा समेत जलभराव की समस्या से जूझने वाले नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। कुछ देर की बूंदाबांदी में ही गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
-
कूड़े से पटी नालियां, रास्ते में भरा पानी
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद के भेलखा मोहल्ले के रहने वालों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। मोहल्ले के बैजनाथ ने बताया कि करीब 35 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जलमग्न है। हर साल बारिश में यही दिक्कत होती है। इसके अलावा मोहल्ले में साफ-सफाई भी नहीं होती। नालियां कूड़े से पटी हुई हैं। कर्मचारी कभी-कभी ही आते हैं। कई बार नगर पालिका परिषद में शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं हुई। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उन्होंने डीएम से समस्या दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

-
बारिश में दिव्यांग का गिरा घर
पश्चिमशरीरा। नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के गौतम बुद्ध नगर निवासी दिव्यांग प्रवीण कुमार पांडेय का घर शुक्रवार रात हुई बारिश में गिर गया। दिव्यांग का कहना है कि घर के अंदर रखा करीब 80 हजार रुपये का सामान दब कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल कुलदीप शुक्ला ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। संवाद

सिराथू में भी चला सफाई अभियान
सिराथू। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सफाई का अभियान चलाया गया। ईओ वैभव चौधरी ने बताया कि बारिश को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर के सभी सड़कों के साथ नालों व नालियों की सफाई कराई जा रही है। ताकि, नगरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें