पइंसा कोतवाली के कैमा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में संगम स्नान कर प्रयागराज से चित्रकूट जा रहे कार सवार महाराष्ट्र के नौ श्रद्धालु जख्मी हो गए। सीएचसी में इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया है। सिर में चोट लगने से कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली निवासी श्रद्धालु का दल संगम स्नान करने कार से प्रयागराज गए थे। स्नान कर वह चित्रकूट धाम जा रहे थे। शुक्रवार सुबह सात बजे चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर कैमा गांव के समीप सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
पइंसा इंस्पेक्टर रोशनलाल भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर कार चालक सागर (30) के साथ ही अशोक डांडिक (45), वर्षाना (25), अनिल अग्रवाल (45), सपना (35), धीरज (25), वेलना (24), गायत्री नरेला (18) व विजय कुमार (15) समेत सभी घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. औचित्य सिंह ने बताया कि हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सिर पर चोट लगने के कारण कार चालक सागर की स्थिति नाजुक है। उसका सिटी स्कैन भी कराया गया है।
सीएचसी में जारी किया गया अलर्ट
हादसे की खबर मिलते ही सिराथू सीएचसी प्रभारी डॉ. औचित्य सिंह ने अलर्ट जारी करते हुए सभी डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया। घायलों के पहुंचते ही उनका इलाज शुरू किया गया। मरहम-पट्टी के बाद ही एंबुलेंस पर बैठाकर सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
कैमा गांव में हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद