फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में लगे 283 हैंडपंपों में पचास फीसदी खराब
करारी। नगर पंचायत करारी में रहने वाली 20 हजार की आबादी इन दिनों पेयजल संकट का सामना कर रही है। अभिलेख में यहां पर 283 हैंडपंप लगे है लेकिन उसमें करीब 50 फीसद खराब है। नगर पंचायत की तरफ से सुबह और शाम ही एक घंटे की लिए आपूर्ति की जाती है। इसकी वजह से लोगों को सारा दिन पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

करारी नगर पंचायत की आबादी लगभग 20 हजार है। नगर के 12 वार्ड में कुल 283 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसके अलावा एक पानी की टंकी है। पानी की टंकी से सिर्फ सुबह-शाम डेढ़ से दो घंटे सप्लाई दी जाती है। इसके बाद सारा दिन पानी नही आता है। लोग हैंडपंपों के भरोसे रहते हैं। मंगलवार को कस्बे के कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए हैंडपंपों में कतार लगाए दिखे। बस्ती के एक-दो ही हैंडपंप चल रहे थे। बाकी के हैंडपंप शोपीस बने दिखे। गड़ही पर मोहल्ला के सभासद मो. इमरान कुरैशी ने बताया कि उनके वार्ड में आठ हैंडपंप लगे थे। तीन हैंडपंपों को नगर प्रशासन द्वारा रीबोर की बात कहकर उखड़वा लिया गया है, जिन्हें आज तक रिबोर नही कराया गया। बाकी बचे पांच हैंडपंपों में से सिर्फ एक ही हैंडपंप पानी दे रहा है। इमरान का कहना है कि हैंडपंपों को बनवाने के लिए उहोंने कई बार ईओ व चेयरमैन से शिकायत भी की है। किंग नगर मोहल्ले के कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी का कहना है कि जल्द ही कस्बे के बिगड़े हैंडपंपों को ठीक नही कराया गया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें