फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Activists demonstrated against inflation - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
मंझनपुर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली के दामों में बेहिसाब बढ़ोतरी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील में आयोजित धरने में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सरकार महंगाई पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। जनता को यातायात नियमों के नाम पर ठगा जा रहा है। जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी की गई है। किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगार, नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा किया जा रहा है। भाजपा सरकार केवल राजनीतिक एजेंडा साधने व विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। इस बाबत नौ अगस्त को धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी सरकार ने कोई तवज्जों नहीं दी। धरने में अनवर अहमद, भुल्लन लोधी, प्रदीप चौधरी, हरिमोहन यादव, परवेज रिजवी, ऐश अहमद, भोला सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें