फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मजरा देवरी में नालियां चोक, सड़क पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
बदहाल सड़क व जमा पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सरसवां विकासखंड के बड़हरी गांव के मजरा देवरी में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बीते एक महीने से मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते, जिससे नालियां चोक हैं और पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है।
उमस और बरसात के इस मौसम में जलभराव के चलते चारों तरफ बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
गांव के ही एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण कई बार स्कूली बच्चे फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
घर के सामने लंबे समय से गंदा पानी भरा है। कई बार स्कूली बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। शिकायत के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।
रविंद्र सिंह, स्थानीय

करीब एक महीने से जलभराव बना हुआ है। नाली का चेंबर खुला होने से उसमें कूड़ा और कीचड़ भर जाता है, जिससे पानी की निकासी रुक जाती है। समय पर सफाई होने से यह समस्या नहीं होती।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह

इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया वाहन, साइकिल सवार और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण हर समय फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है।
रमेश सिंह, स्थानीय
यदि संबंधित गांव में नाली चोक होने की समस्या है तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में शिकायत सही मिलने पर तत्काल नाली की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। मार्तंड सिंह, बीडीओ सरसवां

बदहाल सड़क व जमा पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद

बदहाल सड़क व जमा पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद

बदहाल सड़क व जमा पानी से गुजरते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें