फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नगर पंचायत करारी 7.47 करोड़ रुपये से कराएगी विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत करारी ने करीब 7.47 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति और बजट मिलते ही तालाबों के सौंदरीकरण, सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर पंचायत करारी ने आगामी दो वर्षों के लिए करीब 7.47 करोड़ रुपये की विकास कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजा है।
योजना में नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा।
कार्ययोजना के तहत नगरीय झील, तालाब और पोखर संरक्षण योजना में नगर के दो प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नालों के पक्के आरसीसी निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने करीब 1.98 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क, नाली निर्माण और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा है।
नगर पंचायत के अध्यक्ष समसाद अहमद का कहना है कि शासन ने नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे थे। 7.47 करोड़ से विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए हैं। शासन से स्वीकृति और बजट प्राप्त होते ही सभी परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं मिलेंगी और करारी के समग्र विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें