फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डॉ. अंबेडकर प्रतिमा खंडित, नई प्रतिमा स्थापित कर पुलिस ने हालात संभाले

Fri, 19 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जजौली गांव में अंबेडर जी की मूर्ति टूटने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के जजौली गांव में अराजक तत्वों की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने से शुक्रवार सुबह क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ग्रामीणों के सहयोग से नई प्रतिमा स्थापित कराई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा टूटी देखी तो आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से खंडित प्रतिमा के स्थान पर सम्मानपूर्वक नई प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

खंडित मूर्ति को सही कराकर उसी स्थान पर सम्मान पूर्वक स्थापित करा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। -जेपी पांडेय, सीओ

जजौली गांव में अंबेडर जी की मूर्ति टूटने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें