फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल नीरज
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पप्पू (38) पुत्र जयराम, मुकेश पुत्र रामबली निवासी बिहार और नीरज पुत्र बृजभान सिंह निवासी बखंदा सरांयअकिल अजुहा कस्बे की शिव शंकर गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के रूप में कार्य करते हैं। शुक्रवार रात नौ बजे तीनों हिसाब करने के बाद अटसराय स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे।
खाना खाने के बाद तीनों बाइक से वापस अजुहा लौट रहे थे, तभी लोहदा मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना देख तुरंत गैस एजेंसी को सूचना दी और घायलों को अजुहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीरज की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल नीरज

घायल नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें