फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज हत्यारोपी सास व ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के बाकरगंज में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के आरोपी सास व ससुर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। लिखापढ़ी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धवाड़ा निवासी धर्मेश कुमार ने बताया कि बेटी वंदना की शादी वर्ष 2019 में बाकरगंज निवासी कमल के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बात को लेकर पति सहित ससुरालियों ने 28 फरवरी 2025 को बेटी वंदना की हत्या कर शव घर के भीतर फंदे पर लटका दिया।
जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार मार्च को पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर आए हैं। पुलिस ने आरोपी लल्लू व लालती देवी को गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें