मंझनपुर (ब्यूरो)। सरसवां ब्लाक क्षेत्र के पलरा गांव निवासी आशीष त्रिपाठी का चयन भारत सरकार के उद्यम पॉवर ग्रिड कारपोरेशन में विधिक सलाहकार के पद पर हुआ है। पेशे से शिक्षक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी के इकलौते पुत्र आशीष को इस पद पर कार्यरत रहते हुए प्रति वर्ष 14 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा।
आशीष ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम पास किया है। मौजूदा समय वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में एलएलएम (विधि परास्नातक) के छात्र हैं। आशीष की इस कामयाबी से उनके परिजनों के अलावा गांव और जिले के लोग भी गदगद हैं। उनके पिता रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि आशीष बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल था। इसलिए उन्हें बेटे से नाम रोशन करने की पूरी उम्मीद थी।