फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंगों से सराबोर हुआ दोआबा, उड़ा अबीर-गुलाल, फिल्मी गीतों पर हुआ धमाल

Fri, 10 Mar 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय होली का त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। होली का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों से जिला सराबोर नजर आया। हर तरफ रंग व अबीर-गुलाल उड़ता दिखा। लोगों ने सामूहिक रूप से आखत डाले और मतभेद भुलाकर पर्व मनाया।

होली पर बुधवार की सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। सुबह लोगों ने पहले होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक रूप से आखत डाला। इसके बाद रंग खेलना शुरू किया। नगरीय इलाकों में मोहल्ले तो ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव होलियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा।
विज्ञापन


होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अपने दोस्तों के साथ पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए देखे गए। होली में लोगों के चेहरे इस प्रकार से रंगे गए थे कि होली खेलने वाले लोगों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। कई स्थानों पर बुधवार की शाम तो कहीं बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हर उम्र के लोग मस्ती करते देखे गए।

वहीं ग्रामीण अंचल में भी बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। ढोलक की थाप पर होलियारों की टोली झूमती नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। नगरीय इलाकों के प्रत्येक चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात रहा। जिला मुख्यालय मंझनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया।

अजुहा में हवन के बाद खेली गई फूलों की होली
अजुहा। कस्बा समेत आसपास के गांवों में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को नया नगर (सब्जी मंडी) में दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कपूर चंद केसरवानी के आवास पर कस्बे के तमाम लोग एकत्र हुए। यहां लोगों ने यज्ञ-हवन और भजन-प्रवचन के पश्चात फूलों की होली खेली गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। नगर में यह कार्यक्रम तकरीबन सात दशक से होता चला आ रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र केसरवानी, विजय कुमार, रमेश चंद्र अग्रहरि, मिथिलेश कुमार, कैलाश चंद्र केसरवानी, संतोष कुमार आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

शक्तिपीठ कड़ा धाम में खेली गई फूलों की होली
कड़ा। रंगों के पर्व होली में एक तरफ जहां देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रंग, गुलाल और भस्म से विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से लोग होली खेलते हैं, तो वहीं जिले के धार्मिक नगरी कड़ा धाम में अनोखी होली खेली जाती है। 51 वीं शक्ति पीठ शीतला धाम कड़ा में होली के त्योहार पर रंग गुलाल से नहीं, बल्कि गेंदा के फूलों से होली खेली जाती है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पहले मां शीतला का शृंगार किया गया फिर आरती की गई। इसके बाद पंडा समाज व स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आए मां के भक्तो ने दरबार में फूलों की होली खेली। पंडा समाज के अध्यक्ष उदय पांडेय ने बताया कि लोग माता रानी के दरबार में रंगों की जगह रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें