फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अब्दुल कवि के घर फिर सीबीआई ने दी दस्तक, खंगाले जमीन के कागज

Fri, 10 Mar 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू पाल हत्याकांड में फरार अब्दुल कवि के घर 14 फरवरी को सीबीआई ने चस्पा किया था कुर्की का नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के खिलाफ अब सीबीआई ने सख्त रूख अख्तियार किया है। प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद सुर्खियों में आए अब्दुल कवि के घर को पुलिस प्रशासन ने जमींदोज करा दिया था। अब सीबीआई ने राजूपाल हत्याकांड में भगोड़े अब्दुल कवि के यहां फिर दस्तक दी। टीम ने उसके घर और चायल तहसील मेें जाकर उसकी संपत्ति से जुड़े कागजों की पड़ताल की।

प्रयागराज के शहर पश्चिमी विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में आया। अब्दुल कवि को माफिया अतीक अहमद का शूटर बताया गया है। इस मामले में सीबीआई ने 18 साल से फरार अब्दुल कवि के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी अब्दुल कवि पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन



पिछले दिनों प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना में उमेश के साथ रहे दो सरकारी गनर भी मारे गए थे। इस मामले में भी अब्दुल कवि का नाम सामने आया। इससे पहले पुलिस को सूचना मिली कि उमेश पाल की हत्या के बाद अब्दुल कवि के यहां शूटर पनाह लिए है। इस पर पुलिस ने पिछले दिनों दबिश दी। हालांकि अब्दुल कवि के यहां से न तो वह पकड़ा गया और न ही कोई शूटर। पुलिस ने घर की दीवारों में छिपाकर रखे गए असलहों की सूचना पर घर को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज किया।

पुलिस ने दावा किया कि घर से छह नाजायज असलहे, पांच बम, चापड़ व चाकू बरामद हुआ है। यह असलहा दीवारों में चुनवाया गया था। इसी प्रकरण में अब सीबीआई ने भी जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम मंझनपुर तहसील पहुंची। यहां आई टीम ने तहसीलदार भूपाल सिंह से करीब दो घंट बातचीत की। शूटर अब्दुल कवि की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया। सीबीआई टीम ने अभिलेखागार से ब्योरा लिया और उसका ब्लू प्रिंट भी खींचा।
विज्ञापन

शूटर के जमालपुर भखंदा एवं रकसराई गांव के भू-अभिलेख का सजरा तैयार किया गया है। अब्दुल कवि के पिता अब्दुल गनी, बाबा अब्दुल अजीज, समेत पत्नी कनीज फातिमा, भाई अब्दुल वली, उसकी पत्नी फैजिया बानो, भाई अब्दुल कदीर, उसकी पत्नी बुशरा, भाई अब्दुल मुगनी उसकी पत्नी शाहीन बानो के द्वारा राजूपाल पाल हत्याकांड के बाद जो भी जमीनें खरीदी गई है उसकी डिटेल ली गई। सीबीआई की हलचल से उसके घरवालों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें