फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरी की अफवाहों से न घबराएं, पुलिस ने किया अलर्ट

Wed, 03 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले कुछ दिनों से रात में चोरों के आने की अफवाहें फैल रही हैं। इसको लेकर गांव-गांव में लोगों में भय बना है। पुलिस ने ऐसी अफवाहों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए लोगों से कहा कि वह किसी भी तरह की गलत खबरों पर ध्यान न दें। जिले में शांति है। यह केवल अफवाह है। इसे फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर ग्रामीणों को भ्रमित कर रहे हैं। किसी एक व्यक्ति के चोर देखे जाने की अफवाह फैलाई जाती है। इसके चलते गांव में दहशत फैल रही है। जबकि, मौके पर जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 112 पर कॉल करें और नजदीकी पुलिस को इसकी सूचना दें। घटना का समय, स्थान और वीडियो पुलिस के नंबर 9454457702 पर भेज सकते हैं। बिना पुष्टि के किसी भी तरह की सूचना या मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर न करें। पुलिस टीम लगातार गांवों में गश्त कर रही है और ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से संवाद कर रही है। रात में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। सोशल मीडिया और जनसंपर्क के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें