फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट व धमकी के आरोप में छह के विरुद्ध मुकदमा

Wed, 03 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली के भैरावा गांव में जमीन के विवाद में विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अजुहा चौकी व एसपी कार्यालय ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


भैरावां गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि गांव के आधा दर्जन के करीब विपक्षियों ने उसके खेत की मेड़ को काटकर अपनी जमीन में मिला लिया। जब राजस्वकर्मी जमीन की माप करने गए तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। वीरेंद्र का आरोप है कि पिछले वर्ष छह अक्तूबर को वह ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे।
इसी बीच विपक्षियों ने धारदार हथियार से ट्रैक्टर का टायर क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस दौरान स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश 10 माह बाद सैनी पुलिस ने कमलेश, शकुंतला, मोनू, सुधा व फतेहपुर के तेंदुवा निवासी शिव कुमार सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें