फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से वंचित न रहें पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड से वंचित न रहें पात्र
विज्ञापन

आपूर्ति व श्रम विभाग के अफसरों की बैठक में बोले जिलाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में आपूर्ति व श्रम विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं रहे। अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी पात्र व्यक्ति ने राशन कार्ड जारी नहीं होने की शिकायत की और जांच में वह पात्र निकला तो उस एरिया के आपूर्ति निरीक्षक व सेक्रेेटरी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्डों में आधार कार्ड की शत-प्रतिशत फीडिंग कराई जाए। राशन की दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाए और अपात्र मिलने वाले लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जाए। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि आकस्मिक रूप से पेट्रोल पंपों की चेकिंग करें। जिन पंप में घटतौली या मिलावट की शिकायत मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने गोदाम से राशन का उठान एसडीएम के सत्यापन के बाद कराए जाने के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया। गोदाम में रखे राशन के बोरों का आकस्मिक तौल कराया जाए। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अभियान चलाकर श्रमिकों का पंजीकरण किया जाए। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें